सिवाना: श्री सिवांची जैन सेवा समिति ट्रस्ट, दुर्गापुरा (मेली) के तत्वाधान में आयोजित श्री मनसंतुष्टि मुनि सुव्रतस्वामी जिनमंदिर की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को आचार्य यशोभद्र सूरीश्वर मसा, आचार्य पीयूषभद्र सूरीश्वर मसा, आचार्य रेवत सूरीश्वर मसा, मुनि विरलविजय मसा आदि ठाणा एवं साध्वी वृंद की निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो के साथ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कुमार नाहटा ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के तहत रविवार को सुबह देवपट् पूजन, अंजनशला विधि विधान एवं आचार्य व साधु - साध्वी वृंद के सानिध्य में मुनिसुवृत परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का वर्षीदान वरघोडा बैंड की स्वर लहरीयो के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया।
वरघोडे की अग्रिम पंक्ति में रंगोली, बैंड की स्वर लहरिया, जैन ध्वज वाले युवक, घोड़े, हाथी, नाशिक ढोल, आचार्य व साधु वृंद, सज्जे धजे रथ, परमात्मा का रथ, शहनाई वादक, गैर नृत्य, ढोल पार्टी, साध्वी वृंद, कलशधारी दर्जनों महिलाएं व बालिकाए, लाभार्थी सुनंदा देवी केशवलाल जीरावला परिवार के राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार सपरिवार एवं अध्यक्ष राजमल भंसाली ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सहित सैकड़ों जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
इसके बाद वरघोड़ा राजगृही नगरी में पहुँच कर धर्मसभा तबदिल हुआ। जहाँ आचार्य ने उपस्थित धर्मावलंबियों को धर्मोउपदेश दिया। जैन संगीतकार दीपक करणपुरीया की सुरों के माध्यम से परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का विधान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शाम को कुमारपाल महाराज की आरती व बंदोली का कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। जिसमें लाभार्थी परिवार सुनंदादेवी केशवलाल जीरावला परिवार राजेंद्र कुमार संजय कुमार अशोक कुमार आदि सदस्यों ने भाग लिया।
महोत्सव में अहमदाबाद, सूरत, पुना, डीसा, सिवाना, समदड़ी, करमावास, मोकलसर, बालोतरा, जसोल, राखी, खंडप सहित सिवांची क्षेत्र के दर्जनों गाँव से सैकडो जैन धर्मावलंबियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर चंपावाडी ट्रस्ट अध्यक्ष वंसराज भंसाली, तपागचछ संघ अध्यक्ष हीराचंद बागरेचा, उपाध्यक्ष केवलचंद गुलेचछा, महावीर स्वामी जिन मंदिर व दादावाडी ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महेश कुमार नाहटा, बाबुलाल बालड, जसराज श्रीश्रीमाल, प्रकाश मेहता, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहीत, सिवाना सरपंच रामनिवास आचार्य, श्री सिवांची जैन सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मांगीलाल भंसाली, महामंत्री अशोक सालेचा, कोषाध्यक्ष माणकचंद बोकडीया, सह कोषाध्यक्ष भंवरलाल जीरावला ट्रस्टी संघवी मीठालाल जीरावला, राजू भाई भंसाली, सुरेश भंसाली, कांतिलाल, ढेलरिया मुथा, मांगीलाल विनियकीया, सोहनलाल जीरावला, ईश्वरलाल दांतेवाडीया, संघवी अमृतलाल भंसाली, संघवी बाबुलाल लुंकड सहित सैकडो जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।