पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों को दिखाई गई “मस्ती, दोस्ती और मतदान” फिल्म
ईएलसी प्रभारी कंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक अवस्था से ही लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना है, ताकि भविष्य में वे जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से मतदान के महत्व को गंभीरता से समझा तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदा मतनानी, व्याख्याता धर्मेंद्र जलवानिया, शैतान सिंह राजपुरोहित, गोपाराम बिश्नोई सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं अर्जुन कुमार ने मतदान प्रक्रिया को विद्यार्थियों के लिए अधिक रुचिकर एवं सहज बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने एवं मतदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
