बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाठिया चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में जन संघ व् भाजपा के सस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की जन्म जयंती मनाई गई।
जन संघ व् भाजपा के सस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर नमन किया।इस दौरान बाठिया ने कहा की सुंदरसिंह
भंडारी ने जन संघ व भाजपा के सस्थापक सदस्यों में से एक थे उन्होंने पार्टी के कई मुख्य पदों पर काम किया।उसके साथ वे भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।अटल विहारी वायपेयी की सरकार के कार्यकाल में उनको बिहार व गुजरात का राज्यपाल भी बनाया गया।
उन्होंने बताया की भाजपा के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जो रथ यात्रा निकाली गई थी उनके भी वे मुख्य रणनीतिकार रहे थे।उन्होंने ने कहा कि भंडारी ने सादगी से अपनाजीवन जिया।
उन्होंने सगठन के प्रति अपना
पूरा जीवन न्योछावर किया।वे मेरे पिताजी जनसेवक व पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया हमेशा उनको गुरु मानते थे। बांठिया ने कहा कि भण्डारी जी ने कार्यकर्ताओं के सामने सरलता, सहनशीलता और मितव्ययता का उदाहरण पेश किया।वे प्रकृति से बहुत नरम दिल इंसान थे।उन्होंने अनुशासित पार्टी की छवि कायम रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जीवन शैली की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
