जिला कलक्टर कार्यालय में धूमधाम से फहराया तिरंगा
77वें गणतंत्र दिवस पर मार्च पास्ट के साथ बच्चों को मिठाई बांटकर जिला कलक्टर ने दी बधाई
बालोतरा, 26 जनवरी। जिला स्तर पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस बटालियन ने मार्च पास्ट कर जिला कलक्टर को सलामी दी।श्री यादव ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें उपहार व मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने गणतंत्र के महत्त्व पर जोर देते हुए सबको एकजुट होकर विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रमेश, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, पचपदरा तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और जिला कलक्टर कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

