शाइन टुडे 27 जनवरी 2026
सिवाना कस्बे के बालोतरा रोड पर जय अम्बे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में मंगलवार शाम अचानक लगी आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। दुकान मालिक घर पर थे तभी फोन पर सूचना मिली, लेकिन पहुंचते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया।
मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे सिवाना कस्बे के बालोतरा रोड पर जय अम्बे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।दुकान संचालक ललित ओझा ने बताया कि वे शटर बंद कर आवश्यक काम निपटा घर लौट चुके थे। दूरभाष पर आग की सूचना मिलते ही दुकान पहुंचे तो तेज लपटें उठ रही थीं। नगर पालिका टीम ने टैंकर से आग बुझाने के प्रयास किए, साथ ही ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से मदद की। लगभग एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे बालोतरा से दमकल पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। ललित ओझा ने नुकसान का जायजा लेते हुए बताया कि दुकान में 15 से 18 लाख का नुकसान हुआ हैं साथ ही 40 हजार रुपये नकदी जलना भी बताया जा रहा हैं, इसके अलावा कपड़ों व सामान के साथ लाखों का नुकसान हुआ। वहीं आग लगने के कारणों को लेकर बताया कि आग बिजली का सॉर्ट सर्किट से लगना हो सकता हैं। वहीं दुकानदार ने बताया की दुकान में नया फर्नीचर फिटिंग और बिजली फिटिंग का काम करवाया जा रहा था बिजली के तार खुले होने की आशंका से आग लगना संभव हो सकता है। हालांकि जांच के बाद ही पता चल पायेगा। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
