सिवाना: विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सिवाना में “वंदे मातरम् 150 वर्ष — एक गीत, एक भावना, संपूर्ण राष्ट्र” अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) सिवाना हनुमानाराम चौधरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह परमार की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान विद्यालय के आचार्य मूलचंद कटारिया, रामलाल, महेंद्र जांगिड़, पीयूष श्रीमाली एवं खेताराम गर्ग सहित विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत 25 सितंबर 2020 को प्रातः 11.00 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय भी सहभागी होंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रभावना एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों एवं उपस्थित जनों ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
