सिवाना । रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस के अवसर पर आज दोपहर 2.00 बजे रावणा राजपूत सभा भवन, सिवाना में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनकी वीरता को याद किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रावणा राजपूत समाज के पूर्व तहसील अध्यक्ष अजयसिंह परमार ने कहा कि मेजर दलपत सिंह जी की अदम्य वीरता,शौर्य और उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने विदेश धरती पर अदम्य साहस व वीरता का प्रदर्शन करते हुए इजरायल में भारतीय सेना का नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान देते हुए इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराया ।
तहसील महामंत्री मालम सिंह कुशीप ने कहा कि मेजर दलपत सिंह देवली ने अपने जीवन की सर्वोच्च कुर्बानी देकर देश और समाज को गौरवान्वित किया, इसलिए उनकी याद को हमेशा जीवित रखना समाज का कर्तव्य है।कार्यक्रम में सरंक्षक व पूर्व तहसील अध्यक्ष वेल सिंह चौहान,वाग सिंह मवड़ी,नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह राखी कार्यालय प्रभारी मदन सिंह परमार,मनोहर सिंह मोकलसर, जोगसिंह भाटी,चेन सिंह राखी,पूनम सिंह गौड़, कानसिंह चौहान, मोहन सिंह भाटी,जोगसिंह मोकलसर, प्रेम सिंह,भवानी सिंह आदि उपस्थित थे ।
