शाइन टुडे @ सिवाना। सिवाना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक मांगों को लेकर विधायक हमीर सिंह भायल ने बालोतरा जिला कलेक्टर सुधीर कुमार यादव से मुलाकात की। विधायक ने कलेक्टर को मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। कलेक्टर ने जनहित से जुड़े सभी बिंदुओं पर नियमानुसार सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विधायक भायल ने जिला कलेक्टर का ध्यान सिवाना क्षेत्र की प्रमुख मांगों की ओर आकर्षित करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया।
अकाल/सूखा क्षेत्र घोषित करना: विधानसभा क्षेत्र सिवाना की समस्त तहसीलों को अकालग्रस्त/सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई।
पेयजल व्यवस्था: अकाल के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सिवाना क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजल एवं पशुओं के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।
सड़क निर्माण: केजीबी राजकीय स्कूल महिलावास के लिए सड़क निर्माण करवाने का मुद्दा उठाया।
छात्रावास हेतु भूमि आवंटन: महाराणा प्रताप गाडोलिया लोहार विकास संस्थान सिणधरी के छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करने की मांग की।
भवन निर्माण: बाबा रामदेव पैदल यात्री एवं गौसेवा समिति सेवरों की ढाणी डण्डाली के भवन निर्माण का विषय रखा।
पंचायत समिति भवन: नवसृजित पंचायत समिति पादरू के कार्यालय संचालन हेतु उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने, बालोतरा जिला महोत्सव मनाने हेतु बालोतरा जिला महोत्सव के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में चर्चा की।भवन विहीन राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बिलासर के भवन निर्माण प्राथमिकता पर कराने कि मांग की, क्षेत्र मे शिक्षकों का पदस्थापन करने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के पदस्थापन एवं नए भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की बात की,
भूमि आवंटन: क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं, परियोजनाओं एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया।
आबादी भूमि विस्तार: ग्राम पंचायत सनपा मानजी सहित अन्य ग्राम पंचायतो मे आबादी भूमि का विस्तार करने की मांग रखी। गढ़ सिवाना उत्सव के उद्देश्य से ऐतिहासिक गढ़ सिवाना उत्सव के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया। छात्रावास मरम्मत: क्षेत्र के मोकलसर एवं पादरू स्थित अम्बेडकर अनुसूचित जाति छात्र (छात्रावास) के भवनों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।आबादी विस्तार एवं निर्माण के विषय मे आबादी विस्तार हेतु भूमि क्षतिपूर्ति एवं निर्माण कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान जिला कलेक्टर ने विधायक हमीर सिंह भायल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत जनहित के सभी बिंदुओं पर नियमानुसार त्वरित सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
