जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में श्रीराम फाइनेंस देगा सहारा, 6 अक्टूबर को स्कॉलरशिप कार्यक्रम
जोधपुर, 28 सितंबर। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की ओर से सीएसआर पहल के तहत ट्रांसपोर्ट परिवार के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके लिए 6 अक्टूबर को एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के जगदीश जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। इसमें ट्रांसपोर्ट साथियों के परिवारों के कक्षा 8वीं से 12वीं तक अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई में सहायता के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अपने ट्रांसपोर्ट साथियों के हर सुख-दुख में सहभागी रहा है। इसी भावना के तहत बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
