सिवाना। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा गुलाब खान हाडा (राखी) को सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सिवाना पहुंचने पर युवा मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि गुलाब खान हाडा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में वे हमेशा अपनी बेबाक राय रखने के लिए चर्चाओं में रहे हैं।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए गुलाब खान हाडा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार तथा जिला अध्यक्ष हाजी मूसे खाँ द्वारा उन्हें सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर वे शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान के मूल्यों तथा आमजन की आवाज़ को मजबूत बनाने के लिए संगठन हित में पूरी लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर शेर खान, लतीफ खान पठान, अब्दुल खान, इशाक शाह, रमजान खान वेलिम, फिरोज शाह, इनकेस पठान, जावेद, राजू पठान, विक्रम मुल्तानी, शमीम खान सहित मुस्लिम समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
