संस्कारवान और संगठित हिंदू समाज के लिए पंच परिवर्तन का पालन जरूरी - कृष्णा
ऊंदरी मंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन, सैकड़ों की संख्या में सहभागिता रही।
ऊंदरी/गुड़ामालानी। गुड़ामालानी खंड के ऊंदरी मंडल के नागणेची माता मंदिर में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन झरडेश्वर मंदिर छोटू के पूज्य महंत चेतननाथ महाराज, पूज्य पुर्णदास महाराज जेरूपदास जी समाधि माण्डावास, पुजारी किशनाराम, पुजारी वगताराम के सानिध्य एवं पताराम, तेजाराम, शेराराम, वगताराम देवासी, सालूराम मेघवाल के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन व शंखनाद से हुई। हिन्दू सम्मेलन में झरडेश्वर मंदिर छोटू के महंत चेतननाथ महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू समाज अपनी संस्कृति को लगातार विस्मृत कर रहा है। पारम्परिक संस्कृति प्रायः खत्म कर लिया है जो उचित नहीं है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपनी संस्कृति को यथावत रखना आवश्यक बताया। प्रकाश पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में कुटुम्ब प्रबंधन की आवश्यकता है परिवार छोटे हो रहे है जिसके कारण बच्चे में अपनी पीढ़ी के संस्कार नहीं बन पा रहे है और पाश्चात्य संस्कृति की भेट चढ़ रहे है।
राणाराम ने पंच परिवर्तन का उल्लेख करते हुए इसका पालन कर सनातन संस्कृति को मजबूती देने की बात की।गौभक्त शेराराम पूनिया ने कहा गोमाता हमारी संस्कृति की मां है उसमें तैतीस कोटि देव निवास होता है उसकी रक्षा करना हर हिंदू का दायित्व है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बालोतरा जिले के जिला प्रचारक कृष्णा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में यह हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर रहा है।
हिन्दू संस्कृति चिरंतनकाल से चल रही संस्कृति है यह संस्कृति ऋषि मुनियों और संतों की तपस्या से सदियों से चली आ रही है। इस पर कई विपदाएं आयीं लेकिन संत–महापुरुषों की तपस्या एवं बलिदान कारण आज भी जीवित है। विभित्र प्रांतों के उद्देश्यों को उकेक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि संघ को आज समाज ने स्वीकार किया है। समाज के भविष्य को देख रहा है।
अपने उद्बोधन में समाज में पंचपरिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि आज सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुम्ब प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कार्यों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। तभी हमारी संस्कृति बचेगी। कार्यक्रम में भजन मंडली ने सुमधुर देशी भजनों की प्रस्तुति देकर सबको भाव विभार कर कर दिया। हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से देव कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करने वाले भामाशाह, सहभागी बने सर्व हिंदू समाज बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए समाज व राष्ट्र की एकजुटता के लिए हर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आव्हान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से हुआ। भजन लाल पूनिया ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन, युवा और बच्चों की उपस्थिति रही।

