नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विवेकानंद युवा क्लब और सावित्रीबाई महिला मंडल का हुआ गठन
मोकलसर /लतीफ खान
मोकलसर (सिवाना): नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर के नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी सचिन पाटोदिया और सहायक अधिकारी घेवरचंद प्रजापति के आदेशानुसार सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लखारा ने मोकलसर कस्बे में दो युवा क्लब में विवेकानंद युवा क्लब और सावित्रीबाई महिला मंडल का गठन किया गया । नेहरू युवा केन्द्र के सिवाना ब्लॉक कॉर्डिनेटर रमेश लखारा ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी सचिन पाटोदिया और सहायक अधिकारी घेवरचंद प्रजापति के निर्देशानुसार मोकलसर में विवेकानंद युवा क्लब और सावित्रीबाई महिला मंडल दो क्लबो का गठन किया गया । जिसमें विवेकानंद युवा मंडल में जगदीश सिसोदिया को अध्यक्ष और मुकेश बामणिया को सचिव बनाया गया ।
सावित्रीबाई महिला मंडल में रवीना कुमारी को अध्यक्ष और शोभा देवी को सचिव बनाया गया अन्य युवाओं को सदस्य बनाया गया । ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने सभी युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र के कार्यों पर प्रकाश डाला । इस मौके पर सिवाना युवा मंडल अध्यक्ष हुकमाराम , अर्जुन प्रजापत ,हरीश , रमेश कुमार ,गोविंद भारती सहित मोकलसर कस्बे के युवा उपस्थित थे ।