रमणीया विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी विदाई
मोकलसर/ लतीफ खान
मोकलसर क्षेत्र के रमणीया ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधरप्रसाद शर्मा के स्थानांतरण होने होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया | इस दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा साफा एंव माला पहनाकर और गिफ्ट भेट कर विदाई दी गई | इस अवसर पर पूर्व अध्यापक शम्भूराम राजपुरोहित, व्याख्याता गोबर राम गर्ग, विजय कुमार दवे, अध्यापक मांगे राम, बुध्दा राम सोलंकी, मदन लाल देवड़ा, अशोक कुमार, दिनेश वैष्णव , धर्मेंद्र कुमार शर्मा, लच्छाराम माली, मांगीलाल दवे, अभिषेक शर्मा, शारीरिक शिक्षक मूलसिंह बालावत, अध्यापिका कमला देवी, किशनी देवी, ई मित्र संचालक जगदीश जीनगर सहित स्टाफ मौजूद रहा |