सिणेर में राम मंदिर निर्माण को लेकर भव्य बैठक का आयोजन हुआ
✒️तगसिंह सिणेर
सिणेर(सिवाना): राम मंदिर निर्माण को लेकर सिणेर बस स्टेण्ड पर भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारत साधु समाज के प्रदेश मंत्री चेतनगिरी महाराज मोकलसर ने कहा कि हमे नशा मुक्त भारत बनाने के लिए आगे आकर नशे की प्रवृति को त्यागना चाहिए। नशा नाश का द्वार है। उसके पैसे हमे पुण्य कार्य मे धर्म के हित मे लगाने चाहिए।धर्म की रक्षा करना हमारा परम् कर्तव्य है।अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनने जा रहा है। जो देखने का सौभाग्य हमें मिलेगा। यह बहुत गर्व की बात है। कई पीढ़ियों के त्याग, बलिदान व संघर्ष के बावजूद वो सौभाग्य उन्हें प्राप्त नही हुआ बल्कि उनकी बदौलत हमे प्राप्त होगा। जो जिला प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि 500 साल के लंबे त्याग के बाद राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जिसमे प्रत्येक परिवार की एक ईंट लगनी चाहिए। कोई भी परिवार वंचित नही रहना चाहिए। बैठक में पादरू खण्ड सयोंजक गोतमसिंह राजपुरोहित, कोजराजसिंह राठौड़, गणपतसिंह राठौड़, तगसिंह सोलंकी,सतीश कुमार सोनी, स्वरूपसिंह थापन, हिंदूसिंह सिणेर,जबरसिंह, रिड़मलसिंह, गुलाबसिंह, सुरेशसिंह राजपुरोहित,केशरसिंह सोढा, महेंद्रसिंह राजपुरोहित,चौथाराम मेघवाल सरपंच अन्नपूर्णा नगर,सोहनसिंह सिणेर, ईश्वरसिंह राठौड़,जवानसिंह बालियाना, खानुराम देवासी, दौलाराम मेघवाल, करणसिंह राजपुरोहित,भेरूसिंह,मोहनसिंह बालियाना, छगनसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी बन्धु उपस्थित रहे।