समदड़ी। समदड़ी क्षेत्र के जेठन्तरी गांव से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए बालाजी ग्रुप का 18वां पैदल यात्रा संघ रवाना हुआ। संघ संचालक एवं बालाजी ग्रुप अध्यक्ष राजेश भाटी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रणुजा धाम रामदेवरा के लिए पदयात्रा शुरू की।
यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने जेठन्तरी स्थित हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर एवं बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री निंबेश्वर महादेव मठ, खारवा में समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मठाधीश महंत भुनेश्वर पुरीजी महाराज ने पदयात्रियों को आशीर्वाद देकर रवाना किया।
इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर निकले। बालाजी ग्रुप लगातार 18वीं बार बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहा है। श्रद्धालु पांचवें दिन रणुजा धाम रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामसा पीर की पूजा-अर्चना करेंगे तथा क्षेत्र एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।
पदयात्रा में राजेश भाटी, कैलाश वैष्णव, लूणसिंह राजपुरोहित, भंवर सुथार, जोगाराम सुथार, महावीर बोराणा, राहुल सुथार, दरगाराम प्रजापत, गणपतलाल माली, दिलीप सिंह, जुगल वैष्णव, जगदीश एवं मोहन भाई सहित श्रद्धालु शामिल रहे।
बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ शुरू हुई यह पदयात्रा धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का संदेश देती नजर आई।
