'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मोकलसर विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, लगाए 50 फलदार व छायादार पौधे
सिवाना/मोकलसर। राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर शुक्रवार को मोकलसर कस्बे स्थित भगवान पार्श्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र व्यास के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ तथा भैया-बहिनों ने मिलकर परिसर में 50 फलदार एवं छायादार पौधों के साथ गमलों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रमुख विरकाराम, आचार्य चेनाराम बामणिया, चैनाराम माली, सूर्यप्रताप सिंह बालावत, शम्भुदान, मुकेश सोलंकी, पंकज सिंह, हितेंद्र सिंह, जगदीश जीनगर, मंगलाराम तंवर, मनोहर लाल, आचार्या शिल्पा राठौड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
