सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने नवजात को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या-1, सोलंकिया की बास स्थित पोलियो बूथ पर नवजात येशविका माथुर (पुत्री डॉ. गरिमा एवं रक्षित माथुर) को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सिवाना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरीशंकर जडेजा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रोशनलाल माथुर, गजेंद्र सिंह, आमिर खान, नरेंद्र गर्ग, मूमल खेतानी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केसरी देवी, लक्ष्मी देवी तथा समाजसेवी खंगाराराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका कलावती माथुर ने अपनी पूर्व की परंपरा को जारी रखते हुए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टॉफी और बिस्किट वितरित किए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।
