महिला के दांत तोड़ने एवं चोरी के प्रयास की वारदात का पर्दाफाश,आरोपी चतराराम, सांवलाराम, रमेश राजपुरोहित व भट्टाराम गिरफ्तार।
बालोतरा/समदड़ी/मेली: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन अश्ववेग’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं गिरधरसिंह आरपीएस वृताधिकारी सिवाना के सुपरवीजन में नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम दुर्गापुरा देवड़ा में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सोई हुई महिला के साथ मारपीट कर दांत तोड़ने तथा गले व कानों में पहने आभूषण की चोरी करने का प्रयास करने की वारदात का खुलासा कर आरोपी चतराराम, सांवलाराम, रमेश राजपुरोहित तथा भट्टाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः
ज्ञात रहे कि दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती सुआ देवी पत्नी स्वर्गीय निबारामजी प्रजापत, निवासी दुर्गापुरा, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 22.06.2026 की रात्रि को वह खाना खाकर गर्मी के कारण अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। रात्रि में करीब 25-25 वर्ष आयु के दो अज्ञात युवक पैदल आए तथा आते ही उसके मुंह पर हाथ रखकर उसका मुंह दबा दिया एवं गले तथा कानों में पहने हुए आभूषण चोरी करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका एक दांत टूट गया। प्रार्थिया द्वारा शोर मचाने पर पास ही स्थित घर से जोराराम दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी पैदल ही पानी के नाले की तरफ भाग गए। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कार्यवाही पुलिसः
घटना के उपरांत पुलिस टीम ने तत्परता, सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए परम्परागत पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर सघन आसूचना संकलन किया। साथ ही पूर्व में सक्रिय संदिग्ध नकबजनों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। प्राप्त आसूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों का पता लगाया गया। इसी क्रम में संदिग्ध 01. चतराराम पुत्र मोटाराम भील, उम्र 25 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी मेली, हाल दुर्गापुरा, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा, 02. सांवलराम पुत्र चुनिलाल, जाति भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोकलसर, थाना सिवाना, जिला बालोतरा, 03. रमेश पुत्र मालमसिंह, जाति राजपुरोहित, उम्र 22 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी महिलावास, थाना सिवाना, जिला बालोतरा एवं 04. भटाराम पुत्र पोकरराम, जाति भील, उम्र 31 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी सिवाना, जिला बालोतरा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा रात्रि में अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश कर चोरी का प्रयास करना, प्रार्थिया के साथ मारपीट कर उसका दांत तोड़ना वगैरह घटना कारित करना स्वीकार करने पर उन्हें विधि सम्मत रूप से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गहनतापूर्वक अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम:
01. चतराराम पुत्र मोटाराम भील, उम्र 25 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी मेली, हाल दुर्गापुरा, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा,
02. सांवलराम पुत्र चुनिलाल, जाति भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोकलसर, थाना सिवाना, जिला बालोतरा,
03. रमेश पुत्र मालमसिंह, जाति राजपुरोहित, उम्र 22 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी महिलावास, थाना सिवाना, जिला बालोतरा,
04. भटाराम पुत्र पोकरराम, जाति भील, उम्र 31 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी सिवाना, जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः
01. नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी,
02. मोहनलाल सउनि. थाना समदड़ी,
03. दौलाराम सउनि. थाना समदड़ी,
04. दुर्गाराम कानि. 122 थाना समदड़ी,
05. धमेन्द्र कुमार कानि. 400 थाना समदड़ी,
06. संदीप कुमार कानि. 201 थाना समदड़ी,
07. महेन्द्रसिंह चा.कानि. 393 थाना समदड़ी।
