सिवाना, 8 जून/ शाइन टुडे। उप जिला चिकित्सालय सिवाना के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. गौरी शंकर जडेजा ने सोमवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) सिवाना का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कार्यालय एवं अस्पताल स्टाफ ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. जडेजा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार उन्होंने बीसीएमओ का पदभार संभाला है। ब्लॉक क्षेत्र में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उनके संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी सब सेंटर, पीएचसी एवं सीएचसी की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
नवनिर्मित सीएससी भवन में संचालित होगा बीसीएमओ कार्यालय
डॉ. गौरी शंकर जडेजा ने बताया कि अस्पताल परिसर में उप जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी के चलते पुराने कार्यालय को नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। आगामी दिनों में बीसीएमओ कार्यालय नए सीएससी भवन से संचालित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुविधा मिलेगी।
इस दौरान उप जिला अस्पताल के रोशनलाल माथुर (नर्सिंग सुपरिटेंडेंट), खंगारदान राव (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), लालूराम गहलोत, लखसिंह सोढ़ा सहित अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं बीसीएमओ कार्यालय के स्टाफ में नरेश जोशी (बीपीएम), अशोक शर्मा (लेखा सहायक), नीरज दुबे (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), मुकेश सोनी (मेल नर्स द्वितीय), चेनाराम भाटी (वरिष्ठ तकनीकी सहायक), किरण लता (बीएचएस), जोगाराम (संगणक), विनोद कुमार (एलडीसी), डॉ. ललित सोमानी (आरबीएसके), डॉ. नंदकिशोर शर्मा (आरबीएसके), हेमलता (एएनएम), धनपाल सिंह (एसटीएस), मेहबूब खान (बीएनओ) सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
