12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
12 वर्षों में विश्वास, विकास और जनकल्याण की नई इबारत लिखी गई : अतिरिक्त जिला कलक्टर
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है तथा उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। इसी प्रकार किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है और इससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नीति एवं शोध प्रदेश सहप्रभारी झूमरलाल सार्जेंट ने कहा कि डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत अभियान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा पारदर्शी प्रशासन केन्द्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को चित्रों, पोस्टरों और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रदर्शित सामग्री की सराहना की।इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री मालाराम, मदन चौपड़ा, डॉ. रामेश्वरी चौधरी समेत पत्रकार साथी मौजूद रहे।
