“मोदी है तो मुमकिन है” के नारों के साथ सिणधरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
सिणधरी मंडल में भाजपा की विभिन्न राज्यों में प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस मौके पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और नेतृत्व की ताकत का परिणाम है।
सिणधरी मंडल क्षेत्र में भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मोदी है तो मुमकिन है।” उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनमत का स्पष्ट संदेश है।
भायल ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की भ्रष्ट व्यवस्था को जनता ने उखाड़ फेंका है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सच्ची जीत बताया।
सिणधरी हाईवे चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी गई। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान जबरसिंह, पवन, जालमसिंह, जयराम, रामा राम, हंसराज, मितेश यति, राणा राम, कानू देवी, मगा राम सुथार, जोगेंद्र, पोकरराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
