कला जत्थों के संग ग्राम रथों से मिलेगी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी
बालोतरा, 29 अप्रैल। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बालोतरा जिले केे ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन, कृषकों और पशुपालकों को ग्राम रथ के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी ने बताया कि 30 अप्रैल को बायतु विधानसभा की बायतु पनजी, लीलाला, बायतु चिमनजी, नया सोमेसरा, माधासर, खोथों की ढाणी, अकदडा ग्राम पंचायत,
सिवाना विधानसभा की राखी, खंडप, सरवडी, रातडी, कम्मों का वाडा ग्राम पंचायत एवं पचपदरा विधानसभा की गंगावास, जास्ती, रोडवा कला, थुंबली, ब्लाउ जाटी ग्राम पंचायतों में कला जत्थों एवं ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जायेगा। साथ योजनाओं से संबंधित साहित्य का वितरण किया जायेगा।
