जयपुर/सिवाना। महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती देते हुए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुड़ानाल निवासी गरिमा राजपुरोहित को महिला कांग्रेस कमेटी, जिला बालोतरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गरिमा राजपुरोहित वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पूर्व में सिवाना की प्रधान तथा बाड़मेर जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वे प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
यह नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन द्वारा की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिला बालोतरा में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनेगी।
