सिवाना। पंचायती राज स्थापना दिवस के अवसर पर सिवाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा “चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव नियमित समय से एक वर्ष से अधिक देरी होने के बावजूद अब तक नहीं करवाए गए हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है, जिससे आम जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि समय पर चुनाव नहीं करवाना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द पंचायत चुनाव की घोषणा करे, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल हो सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि “चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और जनजागरण के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोकराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित, चंदनसिंह राजपुरोहित, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान, मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र , सुरेश साँखला, पूर्व उपसरपंच रमेश सांखला अखिलेश परिहार फिरोज खान पठान बाबूलाल मेघवाल चंपालाल राजपुरोहित भंवर लाल जीनगर, नगर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी, कमलेश गहलोत, कानाराम माली लालाराम सुथार, शेरखान, उत्तम राजपुरोहित, ईश्वरसिंह गोलिया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
