राहुल गांधी के खिलाफ सिवाना में भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल: पुतला दहन कर जताया आक्रोश
शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के निर्देश पर आज शुक्रवार को सिवाना कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जता कर पुतला दहन किया। बता दे कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में वोट देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिवाना में महिलाओं ने जोरदार आक्रोश जताया।
गांधी चौक पर पहुंची महिलाओं ने सिवाना भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
आयोजन का नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित एवं प्रदेश प्रवक्ता ममता प्रजापत ने किया। मौके पर जिले की पदाधिकारी उषा राठौड़ काठाड़ी, जिला मंत्री तुलसी मेघवाल रमणीय, माया राजपुरोहित, उगम देवी राजगुरु, कविता भाटी, संतोष प्रजापत, ललिता प्रजापत, सीमा कंवर गुड़ानाल, मंडल अध्यक्ष डिंपल रामदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
