सिवाना। कस्बे के श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान के जिनालय की 82 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बुधवार को जिनालय के शिखर पर बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ वार्षिक ध्वजा आरोहित की गई। इस मौके पर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा के साथ श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान के जयकारे लगाए। आयोजन को लेकर टीकमचन्द जीरावला ने बताया कि जिनालय मे प्रति वर्ष वैशाख सुदि षष्ठी पर वार्षिक ध्वजा आरोहित की जाती है। वार्षिक ध्वजारोहण का लाभ स्व. श्री राणमल गणेशमलजी बाफणा परिवार ने लिया। इस दौरान बुधवार सुबह लाभार्थी परिवार के मौजूद सदस्य बाबुलाल वंशराजजी बाफणा के आवास से चतुर्विध संघ की साक्षी में सभी ध्वजाओं को मस्तक पर धारण कर जयकारा लगाते हुये जिनालय पहुंचे। जहां सत्रहभेदी पूजा में नवमी पूजा पूर्ण होने पर लाभार्थी परिवार ने जिनालय के शिखरों की वार्षिक ध्वजा आरोहित की।
Subscribe Us
यहाँ पर विज्ञापन लगाने के लिए सम्पर्क करें
