वसुंधरा सेवा समिति द्वारा कल्याणपुर में ब्लॉक स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक आयोजित
कल्याणपुर: ब्लॉक स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन वसुंधरा सेवा समिति, कल्याणपुर के कार्यालय में प्रातः 11 बजे रखा गया। जिसमें कल्याणपुर पंचायत समिति के 23 गांव के 60 लोगों ने भाग लिया। जिसमें कुल 20 महिलाएं और 40 पुरुष उपस्थित रहे। जिसमें सर्वप्रथम पधारे हुए लोगों का स्वागत किया गया तथा बाद में संस्था की कार्यप्रणाली और सरकारी योजना के बारे में संस्था के सचिव जी ने विस्तार से जानकारी दी। तथा गांव से पधारे हुए लोगों ने अपने-अपने गांव की सार्वजनिक और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में बताया, जिसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के लिए प्रार्थना पत्र लिखे गए।
तथा सभी सहभागियों की ओर से यह सुझाव आया कि हमें पंचायत समिति स्तर पर एक मजबूत संगठन बनाने की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए बहुजन एकता एवं गरिमा मंच का पुनर्गठन करके एक मजबूत कमेटी का गठन किया गया। इस नवगठित कमेटी में मोहनराम को अध्यक्ष, ओमाराम को कोषाध्यक्ष, हसीना एवं मदननाथ को उपाध्यक्ष, तेजाराम को महासचिव तथा अनिल को नियुक्त किया गया। वहीं भीमाराम, सफीना, धनु, चम्पालाल और दुर्गेश जी को सचिव बनाया गया।
इसके अतिरिक्त पप्पू, नरपत पंवार, हुकमाराम, किशनाराम, नरेश कुमार, श्रवणराम, भरतराज, गिरधारीराम, बुघाराम, सुमेरनाथ, मीरो, हेमाराम तथा सोनाराम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
अन्त में संस्था के सचिव पेपाराम बारूपाल द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं नवगठित कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
