अज्ञात बीमारी से अजीत गांव में भेड़ों की हो रही मौतें, पशुपालकों में दहशत
17 अप्रैल 2026
शाइन टुडे @ अजीत (समदड़ी): अजीत गांव में अज्ञात बीमारी ने भेड़ों के रेवड़ को अपनी चपेट में ले लिया है। पशुओं में तेजी से फैल रही इस बीमारी से पशुपालकों में भारी चिंता व्याप्त है। यदि समय रहते उपचार नहीं किया गया, तो यह महामारी का रूप ले सकती है।
पशुपालक इब्राहीम खान ने बताया कि उनके रेवड़ में अज्ञात बीमारी से मात्र दो-तीन दिनों में करीब एक दर्जन भेड़ों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग दस भेड़ें अभी भी बीमार हैं। उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सकों से भेड़ों का इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इब्राहीम खान ने चिंता जताते हुए कहा, "यदि सही समय पर प्रभावी इलाज नहीं हुआ, तो यह बीमारी भयंकर रूप धारण कर सकती है।"
गांववासी और अन्य पशुपालक भी इस बीमारी के प्रसार को लेकर आशंकित हैं। जिला पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल जांच और उपचार की मांग उठ रही है, ताकि नुकसान को रोका जा सके।
