सिवाना, 23 जनवरी 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेली में आज मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला का भव्य आयोजन हुआ। सैकड़ों अभिभावकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और विद्यालय की भौतिक, शैक्षिक सुविधाओं पर गहन चर्चा की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोगाराम ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए अपील की, "बच्चों को समय पर और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। इससे उनकी पढ़ाई में प्रगति होगी।" चर्चा में कक्षा की प्रगति, शिक्षण विधियों और बेहतर सुविधाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विशेष आकर्षण रहा भामाशाह मिठू सिंह मेली की ओर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग लापसी, दाल-बाटी सहित स्वादिष्ट प्रसाद पाकर बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम सफल रहा और अभिभावकों ने संकल्प लिया कि शिक्षा में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
