मोकलसर स्टेशन पर भगत की कोठी-चेन्नई एक्सप्रेस का पहला ठहराव शुरू
मोकलसर (सिवाना), 25 जनवरी 2026 बालोतरा जिले के मोकलसर (सिवाना) क्षेत्रवासियों व प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए रेलगाड़ी संख्या 20626 भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस को मोकलसर रेलवे स्टेशन पर पहला ठहराव प्रदान किया गया। रविवार सुबह 7:20 बजे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, कैबिनेट मंत्री व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
इस मौके पर सांसद बेनीवाल ने बताया कि यह प्रवासियों की जायज मांग थी। उन्हें कई बार इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने रेलवे संसदीय समिति की बैठकों व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में इसे प्रमुखता से उठाया, जिस पर स्वीकृति मिली। उन्होंने रेल मंत्री का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया।
वहीं सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा, "आज मोकलसर रेलवे स्टेशन पर भगत की कोठी से चेन्नई जाने वाली रेलगाड़ी के मोकलसर स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस रेल ठहराव से क्षेत्र के आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पूर्व मंत्री व पूर्व सिवाना विधायक गोपाराम मेघवाल, सिवाना निवर्तमान प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान व जिला सदस्य गरिमा राजपुरोहित, जोधपुर डिवीजन सीनियर डीसीएम हितेश यादव, मायलावास प्रशासक सरपंच अशोक राजपुरोहित, भगवानाराम माली, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश माली, शंकरसिंह राजपुरोहित, मानसिंह राजपूत राखी, धनराज परिहार, विष्णु दर्जी, दीपाराम बिश्नोई सही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

