सिवाना/शाइन टुडे न्यूज़: सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने आज अपना 68वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सादगी और सरलता के साथ मनाया। भायल ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशों के अनुसार इस वर्ष को पर्यावरण सुरक्षा और पर्यावरण को शुद्ध करने के कार्यों पर केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि "पर्यावरण ही जीवन है", जिसमें पशु-पक्षी, जल, हवा, पेड़, नदियाँ और पहाड़ सभी का योगदान है। भायल ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए पर्यावरण के महत्व को समझने और परखने पर बल दिया।
भायल के निजी सहायक कोज सिंह ने बताया कि विधायक ने जन्मदिन को सादगी से मनाने के लिए पहले ही निर्देश दे दिए थे। सुबह भायल ने अपने निवास पर कुलदेवी माता सच्चीया और महादेव की पूजा की, फिर सपरिवार समाधि मंदिर और चारभुजा माता मंदिर में दर्शन कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने पादरू रोड स्थित गुरु मंछ गोशाला में पूज्य 1008 श्री गोपालरामजी बापजी के दर्शन किए और कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया।
सिवाना मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जबकि बालोतरा से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद, सिवाना स्थित स्थानीय कार्यालय में सिणधरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई और उनका स्वागत किया गया। बालोतरा से आए परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुरंगी लाल के साथ जैन धर्मशाला पहुंचकर जैन संत महात्माओं से आशीर्वाद भी लिया।
भायल ने आदर्श विद्यामंदिर में भैया और बहिन के साथ पौधा रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इससे पहले, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरोहितों की वास में भी उन्होंने अध्यापकों के साथ पौधा रोपण किया। आदर्श विद्या मंदिर में भायल ने अपने गुरु जीवराज जी वर्मा से आशीर्वाद लिया और परिवार के सदस्यों के साथ बैठक भी की। यहां भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, उप खंड प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। इसके बाद, कार्यकर्ताओं के हुजूम और गाड़ियों के काफिले के साथ समदड़ी के लिए प्रस्थान किया गया। रास्ते में मेली गांव में उनका स्वागत हुआ। देवड़ा गांव के ग्राम पंचायत परिसर में पौधा रोपण किया गया और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करमा वास में स्वागत के बाद समदड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाजपा के सभी वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित हुआ और पौधा रोपण भी किया गया। इसी दौरान बालोतरा भाजपा की टीम ने पहुंचकर स्वागत और अभिनंदन किया। समिति समदड़ी परिवार द्वारा भी जन्मदिन मनाने को लेकर सभी सदस्यों और प्रधान द्वारा बैठक हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भव्य स्वागत किया गया। समदड़ी से जोधपुर के रास्ते में स्टेशन पर नेहरू बाल निकेतन विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए गए और उसके बाद जोधपुर के लिए प्रस्थान किया गया।
निजी सहायक ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सिवाना गादीपति 1008 श्री नृत्य गोपालरामजी महाराज के दर्शन ,पूजन करके आशीर्वाद लिया और जयपुर के लिए प्रस्थान।
आज के सभी कार्यक्रमों में पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, मिश्रा राम देवासी, पवन लक्षकार, देवेंद्र बोराना,पूर्व मंडल अध्यक्ष नग सिंह राजपुरोहित, आशु राम लोहार,हिन्दू सिंह,हुकम सिंह,मितेश यति,जबर सिंह,धन सिंह,हंसराज,खेत सिंह, प्रवीण सिंह,रूप सिंह, सावला राम सुथार,विक्रम सिंह,सुनील गहलोत,भवानी सिंह ,बाबू सिंह,जालम सिंह,जीव राज जी वर्मा,इंद्र सिंह देवड़ा,भेरू सिंह,लक्ष्मण सिंह कोटडी,लुंबा राम मेघवाल,पारस जी प्रजापत,रमेश श्रीमाली, मांगी लाल रांकावत, बुद्धा राम चौधरी,तेजा राम नाई,आशु राम चौधरी,प्रभु राम भील, चेना राम देवासी,खेत सिंह कोटडी, गोपाल सिंह सिनेर,सवाई सिंह पादरडी,सोहन सिंह भायल, ऊंम सिंह मवड़ी,वीर सिंह सेला,प्रकाश सिंह ,हरि सिंह उमरलाई, भरत जी मोदी जिला अध्यक्ष,खेता राम प्रजापत,ईश्वर लाल सरपंच,गोपा राम, उम्मेद राम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हमीर सिंह भायल विधायक सिवाना का 68 वा जन्म दिन मनाया गया ।