सिवाना(बाड़मेर) सिवाना खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगतनारायण स्वामी ने आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिसिन दवाई, वार्ड रुम, डिलीवरी रूम,ओटी रूम, टीकाकरण रूम, लेब जाँच रूम, आदि का निरक्षण किया गया। तथा सीएचसी की साफ सफाई व्यवस्थित पाई गई। तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित मिले।
निरक्षण के दौरान नरेश जोशी खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक सिवाना, दिलीप सोनी खण्ड नोडल अधिकारी सिवाना, डॉ फरसाराम खीची वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सिवाना, डॉ संजय सिंह राजपुरोहित चिकित्सा अधिकारी सिवाना, रोशन लाल माथुर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सिवाना, लालूराम वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सिवाना, गजेन्द्रसिंह जीएनएम सिवाना, मूमल खेतानी एएनएम, हितेश भाटी लेब सहायक, आदि उपस्थित मिले।
