सिवाना(बाड़मेर): केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज गुरुवार को सिवाना में बाड़मेर के पूर्व सांसद और श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक प्रमुख पूज्य तन सिंह जी के पौत्र लक्ष्मणसिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
सिवाना कस्बे में आज गुरुवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शोक सभा में शामिल होने पहुंचे। मंत्री शेखावत गुरूवार को सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और फिर सिवाना बाड़मेर के लिए रवाना हो गए। बाद में शोक सभाओं में शामिल हुए। मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिवाना में बाड़मेर के पूर्व सांसद और श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक प्रमुख पूज्य तनसिंह जी के पौत्र एवं पृथ्वीसिंह रामदेरिया के पुत्र लक्ष्मणसिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचकर शोक व्यक्त किया। शोक सभा में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, प्रतापपुरी महाराज ने भी लक्ष्मण सिंह के निधन पर पुष्पांजली अर्पित कर गहरा शोक जताया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत के सिवाना दौरे के दौरान जोधपुर - सिवाना जाते समय मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 17 और 18 मार्च को जोधपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
