shine today
जयपुर: विधान सभा की कार्यवाही नियम 295 के तहत सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने अपनी बात रखी,अभी वर्तमान में पेयजल को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बहुत समस्या है भूमिगत जल स्तर बहुत कम हो गया है,गांवो में जलदाय विभाग की स्कीम चल रही है जहां थ्री फेस के पंप लगा रखे है जो लगातार पानी नही दे पा रहे है और बिजली भी मात्र पांच घंटे ही मिलती है,जिसके कारण लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है जबकि सिंगल फेस बिजली लगातार मिलती है थ्री फेस बिजली में पानी कम होने से पंप जलने की संभावना बहुत रहती है,विभाग को हर माह लाखो रूपयो का नुकसान होता है। भायल ने नियम 295 से मांग रखी कि जलदाय विभाग को अब कम पानी वाले एरिया में सिंगल फेस पंप लगाने चाहिए जिसके कारण से लगातार पानी मिलता रहे ओर सिंगल फेस बिजली भी गांवो में लगातार रहती है तो पानी भी लोगो को भरपूर मिल सकेगा,आने वाली गर्मी को देखते हुए विभाग को जल्द ही सिंगल फेस पंप लगाने की कार्यवाही करनी चाहिए। हमीरसिंह भायल ने सदन के मध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ओर जलदाय मंत्री से उक्त मांग पर गहनता पूर्वक विचार करके समस्या को हल करने की अपील की।
