जर्जर मार्ग पर फैला गंदा पानी बना परेशानी का पर्याय
October 25, 2021
div>जर्जर मार्ग पर फैला गंदा पानी बना परेशानी का पर्याय
रिपोर्ट: एम.ताहिर, सिवाना
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज:
सिवाना कस्बे से जाने वाला मुख्य रा उ मा वि सिवाना पादरु रोड मुख्य मार्ग लम्बे समय से जर्जर होने के कारण प्रतिदिन आमजन को भारी समस्याओं से रूबरू होना पड़ा है। उक्त खस्ताहाल मार्ग पर गंदे पानी का भराव होने से आम राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उक्त जर्जर मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों व ग्रामीणों का आवागमन होता रहता है। उसके बावजूद भी जर्जर मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। उक्त मार्ग से स्थानीय उपखंड प्रशासन तहसील प्रशासन सहित अधिकारीयो का आवागमन होता रहता है। उसके बावजूद भी खस्ताहाल मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। बारिश के समय भी उक्त खस्ताहाल एंव जर्जर मार्ग पर आवागमन के दौरान भारी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है।
सिवाना कस्बे के राउमावि जर्जर मार्ग पर फैला गन्दा पानी का दृश्य।
