जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में 14 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: सिवाना। हाल ही में इंद्रोई में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में स्थानीय राबाउमावि की कुल 14 छात्राओं का हॉकी टीम में (17 वर्ष में 9 एवं 19 वर्ष वर्ग में 5 ) में चयन हुआ है। टीम की कोच मीनाक्षी पंडित ने बताया कि 17 वर्ष वर्ग की छात्रा धर्मा, गुड़िया, विमला, सविता, टिंकल, तथा 19 वर्ष वर्ग में लक्षिता, भावना,रवीना, खुशबू,सिमा, कुसुम, अक्षरा,किरण,कविता का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। सोमवार को टीम प्रभारी प्रियंका सहारण, प्रशिक्षक राकेशकुमार सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं का अभिनन्दन किया।
फोटोकेप्सन। सिवाना बालिका उमावि की चयनित छात्राए।
