पानी की समस्या को लेकर सिवाना बस स्टैंड पर 246 दिनों से अहिंसात्मक अनिश्चितकालीन धरना जारी
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: पोकरण फलसुंड बालोतरा सिवाना पेयजल परियोजना का बालोतरा सिवाना के मध्य अधूरे पड़े कार्य पर 10 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने व वाटर स्टोरेज टैंक के अधूरे पड़े कार्य तथा कस्बे में चार जल संग्रहण के उच्च जलाशय के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अहिंसात्मक धरने के 246 वें दिन ।
सिवाना कस्बे के बस स्टैंड पर पानी की समस्या को लेकर विभिन्न मांगों एवं निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर आज सोमवार को 246 दिनों से अनिश्चितकालीन अहिंसात्मक धरना जारी रहा हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रतिदिन लगातार मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिए जा रहे। वही आज सोमवार को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में सिवाना कस्बे सहित क्षेत्र के 101 गांवों में भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण लम्बे समय से क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या से झूझना पड़ रहा है।
गौरतलब रहे कि पिछले 2003 में पोकरण - फलसुंड - बालोतरा - सिवाना पेयजल परियोजना शुरू की गई थी । जिसका कार्य अंतिम चरण में अधूरा पड़ा हैं ।
ज्ञापन में बताया कि बालोतरा-सिवाना के मध्य 10 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाने , तथा कस्बे के पादरड़ी रोड़ पर पूरे तहसील क्षेत्र के गांवों के लिए पेयजल स्टोरेज टैंक का कार्य भी बन्द पड़ा हैं । इसके साथ ही सिवाना कस्बे में चार अलग अलग जोन में प्रस्तावित चार पेयजल संग्रहण के उच्च जलाशय ( ईएसआर ) निर्माण की स्वीकृति भी अभी तक नही हो पाई हैं। ग्रामीणों ने अपनी मांगों में अधूरे पड़े कार्यो को जल्द पूरा करने व कार्यों की स्वीकृति को लेकर मांग की जा रही हैं।
वही सिवाना संघर्ष समिति के पदाधिकारी महेन्द कुमार जैन(महेन्द टाइगर) के बताया कि हम ग्रामीण पिछले 246 दिनों से तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन अहिंसात्मक धरने पर बैठे हैं । तत्काल प्रभाव से उपरोक्त मांगों पर गौर करते हुए अधूरे पड़े पाईप लाईन बिछाने व पेयजल स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य को पुनः शुरू करवाने व चार उच्च जलाशयों की स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य करवाने की शुरू करावें । ताकि सिवाना की जनता को पानी की समस्याओं से निज़ात मिल सके।
