राखी, 15 मार्च 2026। मां आशापुरा सेवा समिति राखी के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राखी में बालोतरा जिले के इतिहास में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। स्व. श्रीमती प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व. श्री मंगनीरामजी सिंघवी परिवार की ओर से 75 वर्ष और इससे अधिक आयु के 200 से अधिक महिला-पुरुष बुजुर्गों को तिलक, माला, शाल ओढ़ाकर तथा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं वक्तव्य
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राखी ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान रहे, जबकि विकास अधिकारी समदड़ी करनाराम पटेल, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक गणपतसिंह चौहान, समाजसेवी मानसिंह चौहान, शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी, प्राचार्य राकेश मीणा, सेवानिवृत्त प्राचार्य भंवरसिंह राव एवं उप सरपंच श्रीमती श्याम कंवर ने शिरकत की। ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान ने कहा कि यह बालोतरा जिले का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हर जाति-वर्ग के बुजुर्गों का सम्मान हुआ। विकास अधिकारी करनाराम पटेल ने इसे क्षेत्र का अनूठा एवं भव्य आयोजन बताया, जबकि रघुनाथराम चौधरी ने युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के सम्मान की सीख लेने का आह्वान किया।
आयोजन समिति एवं धन्यवाद
समिति के कर्णधार जसराज, भंवरलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंघवी, मदनलाल बाफना, सूरजमल रांका, सुगालचंद लुंकड़, पुष्पा लुंकड़, सुनीता बागरेशा, पुष्पा सिंघवी एवं समस्त कार्यकारिणी ने आयोजन किया। मंच संचालन शिक्षाविद् भंवरसिंह राव ने किया। जसराज सिंघवी ने बुजुर्गों के पधारने एवं सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की धरोहर है।
प्रमुख उपस्थितजन
कार्यक्रम में छत्तरसिंह चौहान, हरकंवर, नारायणी देवी, अजातशत्रु सिंह, सुल्तानसिंह चौहान, पन्नेसिंह शेखावत, अचलसिंह, भगवतसिंह चौहान, पुजारी वीरदास वैष्णव, हड़मानाराम खागड़ा, मोहनलाल सुथार, मोतीसिंह, मदनसिंह राव, तगाराम, भूराराम सोलंकी, मंगलाराम, हिंदूराम पाविया, वीराराम टोटीया, अशोक सिंह, हड़मत सिंह पवार, केवलदास, सोहन दास, मगाराम सुथार, पीरसिंह रावणा, गणेशाराम, भेराराम मेघवाल, बाबूलाल देवड़ा, भेराराम प्रजापत, धीरज गुर्जर, स्वरूप सिंह राव, मुरलीधर, धर्मेंद्र, दिनेश प्रजापत, गौतम हरिजन आदि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही एवं आयोजन की सराहना हो रही है।
