पत्रकार संघ ने शोकसभा का आयोजन कर पंवार को श्रद्धांजलि दी, दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज: बालोतरा के युवा पत्रकार भगाराम पंवार के असामयिक निधन पर बुधवार को पत्रकार संगठन व सिवाना के प्रबुदजनों ने डाक बंगलों में श्रद्धांजली सभा आयोजित कर सजल नेत्रों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की। भगाराम पंवार का गुरूवार शाम को अचानक हृदयगति रूकने से निधन हो गया था जिससे पत्रकार जगत सहित आमजन स्तबध रह गया। पंवार हमेशा से मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के होने से उनके असामयिक निधन से हर कोई दु:खी हैं। डाक बंगले में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संरपच रामनिवास आचार्य ने कहा कि पत्रकार समाज का सबसे सजग और जागरूक प्रहरी होता है। विसंगतियों और कुरीतियों के साथ असामाजिक तत्वों से जूझता रहता है। किसी पत्रकार का असमय निधन मीडिया जगत के साथ ही समाज की भी बड़ी क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी होने के साथ ही क्रांतिकारी होते हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को प्रत्येक घटना के वास्तविक बिंदु से अवगत कराते हैं। ऐसे में अगर उनके साथ कोई हादसा होता है तो संपूर्ण समाज को पत्रकारों के साथ खड़े होकर हर सभव मदद करनी चाहिए! श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यू जे अध्यक्ष पारसमल माली ने कहा कि स्व.भगाराम पंवार एक ईमानदार और सकारात्मक पत्रकारिता का एक उदाहरण हैं। इनके निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूटा हैं, सभी पत्रकार बंधु उसके परिवार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहे। श्रद्धांजलि सभा में अकरम खान, कमरूद्दीन मेली, नरेंद्र सिंह भायल, पुरुषोत्तम रामावत, ओमप्रकाश कुमावत, बनवारीलाल, महेंद्रसिंह, कैलाशसिंह राजपुरोहित, मोहम्मद ताहीर ओमप्रकाश प्रजापत, प्रविण सिसोदिया,नविन सोलंकी,जितेंद्र दवे, लतीफ खान, कानू सोलकी, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
---
