साहित्यकार गौरव सिंह घाणेराव की ई बुक अल्फाज के गौरव का विमोचन
मोकलसर/ लतीफ खान
मोकलसर (सिवाना ): सुमेरपुर के रहने वाले स्थानीय युवा साहित्यकार व अध्यापक गौरव सिंह घाणेराव की ई बुक अल्फाज ऐ गौरव का विमोचन उनके ही जन्म दिवस के दिन हुआ। सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इस ई बुक में उनकी 30 काव्य रचनाओ का संकलन है जो कही न कही सामाजिक सुधार व निःस्वार्थ साहित्य साधना को ध्यान में रखकर लिखी गयी है।
यह पुस्तक सिंह अपने परिवार,शिक्षक समाज व मित्रो को समर्पित करते है।यह ई बुक अमेजन,गूगल व मधुशाला साहित्य परिवार के साइट्स पर भी उपलब्ध रहेगी। पुस्तक का विमोचन मधुशाला साहित्यिक इकाई उदयपुर द्वारा किया गया जिसके संचालन दीपेश पालीवाल ने सिंह को उनकी पहली पुस्तक के प्रकाशन के लिए बधाई दी व आगे भी साहित्य साधना से समाज सुधार के लिए शुभकामनाये प्रेषित की।
इस पुस्तक के प्रकाशन पर उनके चाहने वालो व साहित्य प्रेमियो में ख़ुशी की लहर है,सभी ने सिंह को इसके लिए शुभकामनाये व बधाई दी।
ज्ञात रहे सिंह पिछले काफी समय से साहित्यिक रचनाओ से क्षेत्र को अग्रणी रखने का काम कर रहे है।
साथ ही उनके द्वारा शिक्षा में नवाचार व विद्यालय विकास में भी अहम् भूमिका निर्वहन किया जा रहा है।
अभी हाल ही में इनके द्वारा गौरव ज्ञान धारा यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है जिसके द्वारा निःस्वार्थ रूप से उन प्रतियोगीयो की मदद हो सकेगी जो प्रगियोगी कही भी कोचिंग करने में असमर्थ होते है।इस चैनल के माध्यम से उनके द्वारा ट्रिक्स के द्वारा सामान्य ज्ञान,साइकोलॉजी अन्य विषयो का अध्यापन करवाया जायेगा जिससे विद्यार्थी कम समय में कठिन अध्यायों को आसानी से समझ सकेंगे।