पंचायत समिति मुख्यालय पर आभार यज्ञ का आयोजन
मोकलसर/ लतीफ खान
मोकलसर(सीवाना) राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव का पद नाम परिवर्तित कर ग्राम विकास अधिकारी करने एवं ग्राम विकास अधिकारियों की तृतीय पदोन्नति विकास अधिकारी के पद पर करने का आदेश प्रसारित करने पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत जी एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान का आभार प्रकट करने के लिए राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा सिवाना द्वारा शनिवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर आभार यज्ञ का आयोजन किया गया ज्ञातव्य है कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा फरवरी माह के प्रत्येक शनिवार को संघ द्वारा सरकार एवं जनता का काम बाधित किए बिना अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है
सरकार द्वारा पीडी खातों के स्थान पर सामान्य खातों से लेन-देन के आदेश प्रसारित करने पर सरपंच संघ सिवाना द्वारा आभार प्रकट करने के लिए आज के यज्ञ में आहुतियां दी गई
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ सिवाना के ब्लॉक अध्यक्ष हिमता राम जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, नरपत सिंह देवड़ा, गोविंद सिंह भायल, गणपत सिंह, आम सिंह, गोवर्धन भाटी, ओम प्रकाश सरपंच संघ शिवाना के ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास आचार्य आदि उपस्थित रहे