राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनाई।
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज़:सिवाना भारतीय जनता पार्टी सिवाना व पादरू मंडल द्वारा सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल की अध्यक्षता में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधीजी की जयंती पर स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ सफाई व पौधारोपण किया गया एवं गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गांधीजी को पुष्प अर्पित किए।
महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कोविड-19 को मध्य नजर रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, किसानों को आत्मनिर्भर, स्वतंत्र, सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शक पत्रक वितरण किया गया। जिसमें किसान हितों के संरक्षण की बात की गई । साथ ही साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भारत सरकार कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को किसान हितेषी बिल के लिए धन्यवाद ज्ञापित
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान भवानीसिंह टापरा, जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,सिवाना मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, सिवाना महामंत्री हिन्दू सिंह सिणेर, पादरू महामंत्री भंवरसिंह, जिला मंत्री सूजाराम देवासी, जामताराम देवासी, किसान मोर्चा के बंसीलाल बोराणा ,जोगाराम उत्तमसिंह राजपुरोहित, निंबाराम चौधरी , मूलखा, राजेश पुरी बालोतरा, बगताराम सुथार, खानूराम देवासी, बाबूसिंह मेंली, सहित समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर गांधी जी को पुष्प अर्पित किए।