आठ माह पूर्व स्कोर्पियो लूट का मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
सिवाना(बाड़मेर): कुशीप मेंं गत्त आठ माह पूर्व हाईवे 325 पर दिनदहाड़े रिवॉल्वर से फायरिंग कर स्कोर्पियो लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जालोर से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दाउदखां ने बताया की पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा के निर्देशन में एएसपी नरपतसिंह व वृताधिकारी सुभाषचंद्र खोजा के सुपरविजन में आठ माह पूर्व सिवाना थाना के सरहद कुशीप में हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंंग कर स्कोर्पियो लूटने का मुख्य आरोपी सुभाष गोदारा पुत्र जुगताराम जाति विश्नोई निवासी विष्णु की ढाणी लुणावास खारा पुलिस थाना झंवर को प्रोडक्शन वारंट पर गुरूवार को गिरफ्तार किया है।
पीछा कर रिवॉल्वर की नोक पर की थी लूट:
पीङित सुनील पारीक पुत्र रामावतार जाति ब्राह्मण निवासी प्रेमनगर झोटवाड़ा जयपुर ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि एक स्कोडा गाङी में सवार चार हथियारबंद बदमाशो ने स्कोर्पियो के आडे फिर(रास्ता रोककर) कर फायरिंग कर स्कोर्पियो चालक अरूण शर्मा को घायल कर गाडी लूट ली पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी किया था।
लूट का पुलिस ने किया खुलासा: सिवाना थाना के सरहद कुशीप में हाईवे 325 पर दिन दहाङे लूट की वारदात को लेकर पुलिस ने गंभीरता से जांंच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्ह अपराधी की रेंज की लिस्ट बनाई गई। मुलजिमों द्वारा विशनगढ रेल्वे क्रोसिंग के बाद सिवाना की तरफ उक्त गाङी का पीछा किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर से सूचना प्राप्त की। इन्ही आरोपियों ने जालोर में नेशनल हाईवे पर फोरच्यूनर गाडी को लूटा गया है। पुलिस ने इस तरह की वारदात को साक्ष्य मानते जांच शुरू की। हैड कांस्टेबल शैतानसिंह ने मुखबीर व तकनीकी सहायता लूटी गयी स्कोर्पियो जब्ती के बारे में पता किया तो उक्त स्कोर्पियो पुलिस थाना शिवपुरी जिला पाली एनडीपीएस एक्ट के मामले में जब्त की गई। जिसके इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर आरोपियों द्वारा मिटा दिये गये। स्कोर्पियो में डोडा पोस्त सुभाष गौदारा व रूपाराम भरकर लाये थे। इन्ही आरोपियों ने अपने अन्य साथियों से मिलकर गाडी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
सिवाना थानाधिकारी ने दी थी दबिश :
आरोपीयों की सूचना के आधार पर सिवाना थानाधिकारी दाउदखां मय जाब्ता आरोपियों की दस्तयाबी हेतु निम्बाहेड़ा चितोङगढ दबिश दी थी लेकिन आरोपियों को भनक लगते ही वे एमपी भाग गये थे वहीं दुसरे दिन आरोपियों द्वारा जालोर से लूटी गयी फोरच्यूनर गाडी में अवैध डोडा पोस्त भरकर ले जा रहे थे तब सदर पुलिस पाली ने फोरच्यूनर को पकङी। लैकिन आरोपी भाग गये। सिवाना पुलिस की महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर नामजद किया गया। इसी दौरान उक्त आरोपी को पुलिस थाना सीएचबी जोधपुर व पाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गुरूवार को सिवाना पुलिस ने सुभाष गोदारा को जिला कारागृह जालोर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
सिवाना में आरोपी के साले की दूध डेयरी:
आरोपी सुभाष गोदरा ने पुलिस को बताया की सिवाना में उसके साले की दुध डेयरी की दुकान है इस कारण उसका सिवाना आना जाना रहता था। वो स्थानीय रास्तो से वाकिफ था। सुभाष ने सिवाना व जालोर से लूटे गये वाहन को स्कोडा से विशनगढ से पीछा किया था। सिवाना की स्कोर्पियो लूट की वारदात मे सहयोगी आरोपी राजूसिंह राजपुरोहित निवासी मण्डली , रूपाराम झंवर , राजू पटेल झंवर जोधपुर थे। लूट के बाद चितोङगढ से उक्त वाहन को डोडा पोस्त लाकर बेचना शुरू किया था। इस दौरान डोडा पोस्त लाते वक्त दुर्घटना होने से वो गाङी पुलिस थाना शिवपुरी पाली में पङी है।
सुभाष है आलेदर्जे का आरोपी:
मुख्य आरोपी सुभाष गोदारा के खिलाफ विभिन्न थानो में अवैध हथियार , लूट , अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के करीब एक दर्जन मुकदमे है सुभाष आले दर्जे का बदमाश है सुभाष ने गिरोह बनाकर आपराधिक प्रवृति वारदातो को अंजाम दिया है मुलजिम के अन्य प्रकरणो व सहयोगी के बारे में पुछताछ की जा रही है।
आरोपी पुछताछ जारी है: स्कोर्पियो लूट के मामले में सुभाष गोदारा को प्रोडक्शन वारंट पर कारागृह जालोर से गिरफ्तार किया है इससे पुछताछ जारी है
दाउदखां थानाधिकारी सिवाना