सिवाना: लॉक डाउन में भामाशाहों ने जरूरतमन्दों के लिए 1650 भोजन के पैकेट्स वितरण किये।
- कोरोना के दौरान चल रहे लॉक डाउन के हालातों के बीच जैन सेवा समिति सिवाना द्वारा आज जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट बांटे।
सिवाना(बाड़मेर): कोरोना (कोविड 19) महामारी के इस संकट की घड़ी के अंतर्गत जैन सेवा समिति सिवाना के तत्वाधान में भामाशाह गणपतराज चौधरी अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष (जीतो) उपाध्यक्ष नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल एवं भामाशाह राजेंद्र कुमार एस.एम.जैन छाजेड़ अध्यक्ष सिवांची संघ बेंगलुरु एवं भामाशाह सुरेश कुमार मांगीलाल कंकु चौपड़ा (भेरौनी), भामाशाह मांगीलाल नथमल भंसाली उम्मेदपुरा सिवाना पुणे, द्वारा सिवाना में जरूरतमंद परिवारों को रोजाना भोजन वितरण किया जा रहा है। वही आज शनिवार को करीबन 1650 भोजन पैकेट बनाकर के वितरण किए गए।
जैन सेवा समिति के द्वारा लॉकडाउन की अवधि तक भोजन पैकेट वितरण की सेवा शुरू रहेगी। वही आवश्यकता अनुसार भोजन के पैकेट भी बढ़ाए जाएंगे, लॉकडाउन आगे बढ़ने की स्थिति बनी रहती है तो जैन सेवा समिति सिवाना की यह सेवा भी जारी रहेगी। वही सेवा समिति ने इस मुश्किल समय में सेवा देने वाले सभी टीम सदस्यों का दिल से आभार किया।