कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दे उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
सिवाना (बाड़मेर)सिवाना कस्बे के डाक बंगले में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। ब्लॉक अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर सिवाना कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दलित, मजदूर, किसान वर्ग का सर्वांगीण विकास किया है। भारत देश आज जो विकास की कड़ी में चल रहा है उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू का विशेष योगदान रहा है, वही बताया कि नेहरू के सपनों को साकार करना ही जन्मदिन मनाने का सार्थक परिणाम रहेगा। साथ ही कहा कि सभी सभी कांग्रेसी जन पंडित जवाहरलाल नेहरु के सपनों को साकार करने सत्तत प्रयत्नशील है ओर रहेंगे।
वहीं इस मौके पर पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल ने देश के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बताया कि देश की आजादी के समय हालात कुछ और थे और अब हालात कुछ और है उन्होंने देश के विकास में अपना मुख्य योगदान दिया, वही बताया कि आज का दिन बच्चे बाल दिवस के रूप में भी मनाते हैं साथ ही नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता है उनको बच्चों से अत्यधिक लगाव था और बच्चों से वह प्यार करते थे। वही बताया कि उन्होंने हमेशा देश हित में कार्य किए जिनको हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर ताजू खा, सुरेश सांखला, प्रदेश सचिव खाद्य एवं ग्रामोद्योग रमेश सांखला, वीरमा राम मेघवाल, रविंद्र धारू, छात्रसंघ कॉलेज के अध्यक्ष गोपाराम भील, लिखमाराम, माधव दास संत, ओम प्रकाश वैष्णव मोकलसर, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।