चाचा नेहरू की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।
समदड़ी(बाड़मेर)समदड़ी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भानावास में आज जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
चाचा नेहरु की जयंती पर विद्यालय बालकों के साथ शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए, दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता, बालनृत्य, सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
वही इस मौके पर अध्यापकों द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय, उनके राष्ट्र के प्रति किये कार्यों की जानकारी दी गई।
इसी दौरान विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार दिया गया, तत्पश्चात सामुदायिक बाल सभा आयोजित की गई, छात्र-छात्राओ ने विभिन्न पौशाक मे रंगारंग प्रस्तुतियां दी। संस्था प्रधान गोविंदराम डाबी सहित रामाकिशन अध्यापक, प्रीति अध्यापिका ने संचालन किया। वही इस मौके पर बाल मेले में अभिभावकों केेेेे साथ ग्रामीण व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।