सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर किसानों के कर्जे माफी का वादा पूरा नहीं करने व नई पंचायतों के गठन में मनमानी कर लोगो को सुविधा की बजाय दुविधा में डालाने का लगाया आरोप।
सिवाना(बाड़मेर) सिवाना कस्बे के ईनाणी भवन में आज रविवार को भाजपा संगठन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी सी आर चौधरी ने कहा कि जिले के सभी मंडलो के अध्यक्ष का निर्वाचन दीपावली से पहले करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन अति आवश्यक है। वही कहा की मण्डल प्रभारी अपने-अपने मंडलो में सभी बूथ कमेटियों के गठन का कार्य शीघ्रता से पूरा करने की बात कही। वही बताया की प्रत्येक बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर सर्व सहमति से मण्डल अध्यक्ष का नाम तय करे तथा जिला समन्वय समिति को भेजे। जिला समन्वय समिति सभी से चर्चा कर मण्डल अध्यक्ष के निर्वाचन को अंतिम रूप देगी। उन्होंने कहा कि मण्डल अध्यक्ष सबको साथ लेकर चलने वाले तथा पार्टी के प्रति समर्पित झुझारू व मेहनती कार्यकर्ता को चुने। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के विशाल संगठन व समर्पित कार्यकर्ताओ की बदौलत सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। कार्यकर्ता में संगठन का काम करने का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने की बात कही। वही इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की जड़ है। मजबूत संगठन के लिए मेहनत के साथ पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुचाए। वही सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अभी तक किसानों के कर्जे माफी का वादा पूरा नहीं कर पाई है। तथा नई पंचायतों के गठन में मनमानी कर लोगो को सुविधा की बजाय दुविधा में डाला जा रहा है। तथा पेयजल व विधुत बिलो में बढ़ोतरी कर जनता पर भार लाद रही है। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध भाजपा आने वाले दिनों में आंदोलन करेगी।
वही पूर्व संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को समर्पित भावना से कार्य करने व केंद्र सरकार की रीति नीति व योजनाओं से आमजन कोअवगत कराकर लोगो को पार्टी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को लेकर तीखे हमले किये। इसी क्रम में बालोतरा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत से धरातल पर कार्य करे। बैठक में सिणधरी मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल यति के आकस्मिक निधन पर उपस्थित जनो ने दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी, जिला मंत्री बाबूसिंह राजगुरु, रमेशकुमार गुप्ता, सुखराम, पारसमल भंडारी, भवानीसिंह टापरा, सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिह राजपुरोहित, सुरताराम पादरू,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोहनसिंह भायल, जिला परिषद सदस्य इंदाराम चौधरी, वीरसिंह सेला सहित जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी मंडलो के प्रभारियों, मण्डल अध्यक्षो,व पदाधिकारीयो ने भाग लिया।