सिवाना/समदड़ी। रावणा राजपूत समाज के समदड़ी तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह एवं युवा अध्यक्ष बालू सिंह के मनोनयन पर समाजजनों और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि अशोक सिंह एवं बालू सिंह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को संगठित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर अचल सिंह चौहान, पीर सिंह, नरेंद्र सिंह राव, महेंद्र सिंह (ग्राम सेवक), स्वरूप सिंह राव, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह तथा दिनेश कुमार बिश्नोई सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
