भीमगोडा में नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिली सौगात
इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) गौरी शंकर जडेजा ने बताया कि नव निर्मित सब सेंटर भवन में आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे भीमगोडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
लोकार्पण समारोह में ग्राम पंचायत भीमगोडा के प्रशासक उमेश कुमार सरगरा, एएनएम अनुप्रिया शर्मा, कुशीप सरपंच हुकम सिंह, नायब तहसीलदार नीलम कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण प्रेमी नरपत खान ने पौधारोपण किया और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
