जन्मदिवस पर विधायक डॉ. अरुण चौधरी को शीर्ष नेतृत्व से मिली शुभकामनाएं, नर्मदा नहर की मांग रही चर्चा में
बालोतरा, 05 जून। पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी के जन्मदिवस पर गुरुवार को पूरे दिन शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें फोन एवं संदेशों के माध्यम से जन्मदिवस की बधाइयां दीं।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री सुश्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी तथा हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया ने भी दूरभाष पर विधायक को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर विधायक डॉ. अरुण चौधरी को बधाई देते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को रखते हुए पचपदरा एवं सिवाना क्षेत्र को नर्मदा नहर परियोजना से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। दिनभर विधायक निवास एवं विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने सभी शुभचिंतकों, वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।
